HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : चोरी का तत्काल खुलासा करे पुलिस प्रशासन, नगर व्यापार...

Almora News : चोरी का तत्काल खुलासा करे पुलिस प्रशासन, नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गत रात्रि अल्मोड़ा की मुख्य बाजार में हुई तीन दुकानों में चोरी की घटना के तत्काल खुलासे की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीओ सिटी वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने चोरों की जल्द गिरफ्तारी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि अल्मोड़ा में चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय और चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि नगर के समस्त सीसीटीवी कैमरों को सुचारू किया जाये ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने का कि इससे पूर्व भी दो चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनका आज तक खुलासा नही हुआ है। जिससे आम व्यापारियों में काफी रोष है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करी कि रात्रि कालीन गश्त को भी बढ़ाया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह के अलावा उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद व प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव अमन नज्जौन आदि पदाधिकारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments