HomeUttarakhandAlmoraSOMESHWER NEWS: वरिष्ठ कांग्रेस नेता बजेठा ने भेजा इस्तीफा, कांग्रेसजनों को झटका

SOMESHWER NEWS: वरिष्ठ कांग्रेस नेता बजेठा ने भेजा इस्तीफा, कांग्रेसजनों को झटका

CNE REPORTER; SOMESHWER: सोमेश्वर कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लाल सिंह बजेठा ने अपना त्याग पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। इससे क्षेत्र में कांग्रेसजनों को झटका लगा है।
श्री बजेठा ने अपने त्यागपत्र में खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पार्टी में 33 सालों से एक सिपाही की तरह कार्य कर रहे हैं। ब्लाक युवा कांग्रेस ताकुला के कोषाध्यक्ष रहे और दो बार ताकुला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव रहे हैं। उन्होंने त्यागपत्र में कहा है कि विगत कुछ समय से संगठन एवं संगठन नेतृत्व द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। जिससे वह खुद व उनके समर्थक कष्ट महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसी स्थिति में वे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी से मुक्त होना चाहते हैं। श्री बजेठा ने बताया कि उन्होंने त्याग पत्र की प्रति पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को भी प्रेषित की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments