HomeUttarakhandAlmoraNews Almora : राजपुरा में कल मंगलवार को सुबह 10.30 बजे से...

News Almora : राजपुरा में कल मंगलवार को सुबह 10.30 बजे से लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने लाभ उठाने की जारी की अपील

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की मांग पर कल 5 जनवरी, मंगलवार को सुबह 10.30 बजे से राजपुर वार्ड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का नि:शुल्क शिविर आयोजित होगा। जिसमें योग्य चिकित्सकों की टीम द्वारा बीपी, शूगर से लेकर सभी प्रकार की जांचें होंगी। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने बताया कि यह शिविर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक होगा। शिविर आयोजन राजपुर वार्ड के जोशीखोला के राजपुर में होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम इस कैंप में मौजूद रहेगी। ज्ञातव्य हो कि विगत सप्ताह धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के द्वारा राजपुरा के जोशीखोला के राजपुर में वार्ड वासियों के साथ कि गयी बैठक की गई थी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने यहां स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की थी। श्री किरौला ने सभी राजपुरा वासियों से अपील है कि यदि वह किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो कल अवश्यक ​इस शिविर में आकर अपनी जांच करवायें। अधिक जानकारी के लिए उन्होंने उनके मोबाइल नंबर 9761274418 में संपर्क करने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments