HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : तल्ला दन्या में गुलदार की आवाजाही से दहशत, पिंजड़ा...

Almora News : तल्ला दन्या में गुलदार की आवाजाही से दहशत, पिंजड़ा लगाने की मांग, डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नंदादेवी वार्ड अंतर्गत तल्ला दन्या उप्रेती खोला में देर शाम गुलदार की आवाजाही से नागरिकों में दहशत है और उन्होंने वन विभाग को ​ज्ञापन देकर मोहल्ले के नागरिकों को आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। तल्ला दन्या निवासी मीरा जोशी ने प्रभागी वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग अल्मोड़ा को दिए ज्ञापन में कहा है कि उनके आवास के आस—पास व मोहल्ले में कई दिनों से देर शाम गुलदार आ रहा है। ​जो कई कुत्तों व बंदरों को मार चुका है। रात भर गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई देती है, जिससे लोग घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। यदि जल्द ही इस गुलदार को पकड़ा नही गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने डीएफओ से यहां पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने और उसे कहीं दूर जंगल में छोड़े जाने की मांग की है। ज्ञापन में भावेश, चंदन भट्ट, पुष्पा तिवारी, डॉ. रमेश चंद्र लोहुमी, महेश राठौर, राहुल आदि के भी हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments