सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण तहसील अंतर्गत ग्राम नौगांव खोपड़ा की एक महिला को राह में जंगली सुअर ने हमला कर जख्मी कर दिया। महिला ने हो-हल्ला कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचायी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को करीब 55 वर्षीया महिला भगवती देवी पत्नी स्व. गोविंद बल्लभ अपने गांव खोपड़ा से सनणा बाजार सामान खरीदने आ रही थी कि उसके रास्ते में अचानक जंगली सुअर आ गया। जब तक वह संभलती, तब तक सुअर ने उस पर हमला बोल दिया। महिला ने शोर मचाया और उससे बचाव की पूरी कोशिश की, तब जाकर सुअर भागा और उसकी जान बच गई, हालांकि पैर में हमला करके महिला को जख्मी कर गया। बाद में महिला ने एक निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।