HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यकम की तैयारी में जुटे भाजपा...

अल्मोड़ा न्यूजः प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यकम की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक लेकर किया मंथन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जिले में भाजपा पदाधिकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के विधानसभाओं के प्रवास कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार को प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी एवं प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट ने यहां पहुंचकर सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मंथन किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास की तैयारी बैठक आज धार की तूनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसका भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी एवं प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अल्मोड़ा जनपद में प्रवास कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर मंथन हुआ। ज्ञात रहे कि श्री भगत का जिले में सल्ट विधानसभा को छोड़कर अन्य सभी विधानसभाओं में प्रवास कार्यक्रम है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि विधानसभाओं में प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम होंगे तथा प्रदेश अध्यक्ष का हर कार्यकर्ता से मिलना प्रस्तावित है। इस दौरान उनके द्वारा संगठन को वर्ष 2022 के चुनाव के लिए मजबूत बनाने के लिए चर्चा करने, कार्यकर्ताओं से अनुभव साझा करने का कार्यक्रम तय है।
प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश की 70 विधानसभाओं में प्रदेश अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम है। जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करना, संगठन को मजबूती प्रदान करना और नए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना शामिल है। साथ ही विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी विधानसभाओं में बैठकें लेकर इन कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रमों कोे प्रभावी व भव्य बनाया जाना है।
बैठक में चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, विधायक महेश नेगी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा समेत सल्ट विधानसभा को छोड़कर सभी विधानसभाओं के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री तथा पूर्व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल व प्रेम शर्मा ने किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments