सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/रानीखेत यहां शनिवर दोपहर से अल्मोड़ा और रानीखेत के आसमान में घिर आये बादलों से जबरदस्त ठंड का अहसास हो रहा है। सुबह से धूप—छांव की आंख—मिचौली चल रही थी, लेकिन दोपहर से पूरा आकाश घने काले बादलों से घिर गया है। जिसको देखकर शाम तक बारिश की उम्मीद की जा रही है। वहीं ठंड से बचने के लिए अलाव लोगों का सहारा बना हुआ है। आज जगह—जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते देखे गये। पालिका द्वारा तमाम प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इधर जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, वहीं नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोग पावर कट से परेशान हैं। बिजली नही होने की वजह से इलेक्ट्रानिक्स उपकरण नही चल रहे हैं और कई मोहल्लों में लोग हीटर आदि भी लोग उपयोग नही कर पा रहे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।