HomeUttarakhandDehradunचार साल में सात लाख से अधिक बेरोजगारों को मिला रोजगार :...

चार साल में सात लाख से अधिक बेरोजगारों को मिला रोजगार : भगत

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के बेरोजगारी को लेकर लगाये जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा शासन में 4 वर्ष में 7 लाख से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया गया है। इसमें नियमित रोजगार 16 हजार, आउटसोर्सिंग या अनुबंधात्मक रोजगार 1 लाख 15 हजार व स्वयं उधमिता या प्राइवेट निवेश से 5 लाख 80 हजार लोगों को रोजगार दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

भगत ने कहा की पर्यटन, कृषि और बागवानी में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगारों को आसान ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इसका लाभ भी दिख रहा है और हजारों नौजवान स्वरोजगार की और आकर्षित हो रहा है। इससे राज्य में पलायन की गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा।

भाजपा अध्यक्ष भगत ने रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस को अपने गिरेबां में झाँकने की नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही थी और सरकार पटरी से उतर गयी थी। आज निश्चित रूप से राज्य को और यंहा के नौजवानों को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments