सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही एक स्विफट् डिजायर कार चोपड़ा के नजदीक सड़क किनारे खड़े एक मजदूर को जोरदार टक्कर मारते हुए चट्टान से जा टकराई। इसमें घायल मजदूर को जिला अस्पताल अल्मोड़ा भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 05 बी 4704 से चार लोग हल्द्वानी को जा रहे थे। सुबह 7.30 बजे चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार सड़क किनारे खड़े एक बिहारी श्रमिक बछे चौधरी को टक्कर मारते हुए साइड की चट्टान से टकरा गई। इसमें श्रमिक घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। मौके पर कांस्टेबल आनंद राणा व नंदन भाकुनी पहुंचे और जरूरी जानकारी ली। अस्पताल भर्ती श्रमिक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार पक्षों में राजीनामा हो गया है और कोई लिखित शिकायत कार चालक के खिलाफ दर्ज नही कराई गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।