हल्द्वानी। नूतन वर्ष 2021 के मौके पर आयुक्त कुमायू मण्डल अरविन्द सिह हृयांकी ने प्रदेश एवं मण्डलवासियों को शुभकामनायें दी हैं। अपने शुभकामना संदेश मे उन्होंने कहा है कि नववर्ष हर किसी की जिन्दगी मे ढेर सारी खुशिया लेकर आये। नया साल नई उम्मीदों, इच्छाओं, आशाओं तथा सम्भावनाओं को तलाशने का एक खुबसूरत मौका है। बीते साल के खट्टे मीठे अनुभवों को भूलकर हमें नये साल का दिल खोलकर स्वागत करना चाहिए। हृयांकी ने कहा कि हर नया साल सीख लेने के साथ ही उल्लास तथा खुशियों को मनाने का एक खास मौका होता है। उन्होने कहा कि हमे अपने जीवन में खुशियों के अवसरों में गरीबों और मजलूमों को भी शामिल करें। उन्होने कहा कि ऐसा करने से हमारे जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाती है। हृयांकी ने कामना जताई है कि नववर्ष प्रत्येक के जीवन में खुशहाली लेकर आए।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


