HomeBreaking Newsमोटाहल्दू की मीनाक्षी का इंडिया टीम में चयन! ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी

मोटाहल्दू की मीनाक्षी का इंडिया टीम में चयन! ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी

विक्की पाठक
मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के सूपी भगवानपुर निवासी सुरेश चंद्र कबड़ाल की पुत्री मीनाक्षी कबडाल क्षेत्र के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मीनाक्षी ने विगत दिनों 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में पीबीसीएफआई द्वारा आयोजित किए गए टूर्नामेंट मैं प्रतिभाग किया था। जिसके बाद उन्हें आज दूरभाष से सूचना मिली है कि उनका चयन टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है बहुत जल्दी ही उन्हें मलेशिया में उत्तराखंड की ओर से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad


विदित हो कि मीनाक्षी यहां मोटाहल्दू के सूफी भगवानपुर गांव में रहती हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धोलाखेड़ा से शुरू हुई और अभी वर्तमान समय में वह एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में बीए थर्ड ईयर की अध्ययनरत छात्रा है। मीनाक्षी ने बताया कि वह वर्ष 2014 से स्कूल समय से ही क्रिकेट खेल रही हैं। और उन्हें आज यह सफलता हाथ लगी है उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों को दिया है। मीनाक्षी के इंडिया क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मुख्य रूप से पदमपुर देवरिया के ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान सीमा पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चन्द्र जोशी, चन्द्रा जोशी, रीता जोशी, दुर्गेश जोशी, नेहा जोशी, दीपा त्रिपाठी, दया त्रिपाठी, हीराबल्लभ कबडाल, विपिन कबडाल, नीरज सुयाल सहित ग्रामवासियों ने मीनाक्षी कबडाल को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments