HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज — डीडीए के खिलाफ धरना—प्रदर्शन : प्राधिकरण खत्म नही हुआ...

अल्मोड़ा न्यूज — डीडीए के खिलाफ धरना—प्रदर्शन : प्राधिकरण खत्म नही हुआ तो चुनाव में इसका खामियाजा भुगतेगी सरकार : प्रकाश चंद्र जोशी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले यहां गांधी पार्क में आज पुन: जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जनता इस जनविरोधी प्राधिकरण के कारण बेहद परेशान हो चुकी है परन्तु प्रदेश सरकार प्राधिकरण को समाप्त करने की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है।उन्होंने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि विगत तीन साल से भी अधिक समय से समिति लगातार प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए आन्दोलनरत है परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि प्राधिकरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अब बिना समय गवाये जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर देना चाहिए। यदि प्रदेश सरकार के द्वारा इस प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार को जनसमस्याओं से कोई भी सरोकार नहीं है। ये बड़े दुःख का विषय है कि अपने खून पसीने की कमाई से खरादी भूमि में ही आदमी अपना भवन निर्माण कार्य नहीं कर पा रहा है और जो निर्माण कार्य हो भी रहे हैं उसके लिए उसे प्राधिकरण का भारी भरकम शुल्क देना पड़ रहा है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरन्त जनहित में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन निर्माण सम्बन्धी समस्त अधिकार नगरपालिकाओं को देने चाहिए।धरने की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने किया। धरने में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, उपपा की केन्द्रीय अध्यक्ष सचिव आनन्दी वर्मा, महेश चन्द्र आर्या, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, राबिन मनोज भण्डारी, चन्द्र कान्त जोशी, अख्तर हुसैन, ललित मोहन पन्त, महेश लाल वर्मा, शिवराज बनौला, पूरन मेहरा, एडवोकेट पीसी तिवारी, राजू गिरी, हेम तिवारी, उमेश गुरूरानी, संजीव कर्मयाल, दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी,प्रताप सत्याल,एम सी काण्डपाल, भारतरत्न पाण्डेय आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments