HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : धन संग्रह का नहीं समाज को एक सूत्र में...

हल्द्वानी न्यूज : धन संग्रह का नहीं समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए है राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान की समन्वय बैठक रुद्राक्ष बैंकट हॉल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश विकल ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अभियान कोई धन संग्रह अभियान नहीं यह समस्त हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का अभियान है। इस निमित्त निधि संग्रह टोली हर बस्ती, हर घर तक पहुंचेगी। समिति का लक्ष्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक श्री राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार को इस अभियान से जोड़ना है। इस क्रम में समिति के जिला संरक्षक नमन कृष्ण महाराज ने कहा कि हमें प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया की जिस समय माता जानकी का हरण हुआ तब उन्होंने अयोध्या की सेना या जनकपुरी की सेना नहीं बुलाई। प्रभु श्रीराम ने वही समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर सभी कि सहायता से लंकापति रावण पर विजय प्राप्त की। इसी प्रकार इस समय हर हिंदू व्यक्ति को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जुटना चाहिए और प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य के लिए प्रत्येक हिंदू व्यक्ति को मिलकर पूर्ण करना है। इस मौके पर जिला समिति के अध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने सभी से सक्रिय रूप से इस संपर्क अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर हल्द्वानी नगर की राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान की घोषणा हुई। नगर अभियान प्रमुख कमलेश, सह नगर अभियान प्रमुख कृष्ण चंद्र बेलवाल, कोषाध्यक्ष दीवान जीना को दायित्व दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से विभाग कार्यवाह रमेश, जिला संघ चालक डॉ. नीलाम्बर भट्ट, नगर संघ चालक विवेक कश्यप, सुरेश पांडे, भगवान सहाय, जिला प्रचारक विकास, कमल, प्रदीप, उमेश, राहुल दरमवाल, गोवर्धन, जिला अभियान प्रमुख सुरज प्रकाश, दिनेश पांडे, तनुज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments