HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : बेस हॉस्पिटल से भागे कोरोना पॉजिटिव दो युवक

हल्द्वानी ब्रेकिंग : बेस हॉस्पिटल से भागे कोरोना पॉजिटिव दो युवक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सेना में भर्ती होने का ख्वाब देखते हुये बेस चिकित्सालय में कोरोना जाँच को पहुंचे दो युवक पॉजिटिव पाए जाने पर भाग खड़े हुये। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग उनकी तलाश करता रहा।
मिली जानकारी के अनुसार बेस चिकित्सालय में इन दिनों कोरोना का परीक्षण किया जा रहा है । कल यहां सेना में भर्ती होने के लिए कोविड-19 निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लेने पहुंचे कई युवाओं में से दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इसके बाद देर शाम को जब उन्हें आइसोलेशन व अन्य हिदायतें देने के लिए तलाश किया गया तो वह बेस चिकित्सालय में विशेष रूप से बनाए गए वार्ड में नहीं पाए गये। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन दोनों युवक उन्हें नहीं मिले हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास दोनों युवकों का पता और फोन नंबर मौजूद है और अब इसी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments