HomeUttarakhandDehradunस्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होंगे किसानों के हक़ में लिए फैसले :...

स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होंगे किसानों के हक़ में लिए फैसले : भगत

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि किसानों के हित में जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने फैसले लिए है वह इतिहास के स्वर्णिम अक्षरो में दर्ज होंगे। आज रायपुर ब्लॉक मुख्यालय में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगत ने कहा कि किसानों को आज विपक्ष के झूठे मायाजाल से बचने की जरुरत है। यूरिया चोरी के कारण परेशान किसानों के सामने आज यूरिया संकट समाप्त हो गया है। बिचौलिये भी समाप्त हो रहे है। नीम कोटेड यूरिया को सामने लेकर सरकार ने चोरी को खत्म कर दिया। आज यूरिया के लिए आंदोलन नहीं हो रहे है यह मत्वपूर्ण है। 2019 में विधेयक लाने की घोषणा पत्र में जिक्र करने वाली कांग्रेस का रुख आज चकित करने वाला है। विरोधियो को सरकार की उपलब्धि हजम नहीं हो पा रही है। अब केंद्र से चलने वाला रुपया सीधे आम आदमी के पास पहुंच रहा है। अब किसानों को न बैंक और न ही बिचौलियों के चक्कर काटने की जरुरत पड़ रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रधानमन्त्री के बटन दबाते ही 9 करोड़ परिवारों के खाते में 18 हजार करोड़ की धनराशि पहुंचने से किसानों का समय बचेगा तो और कमीशन खोरो के चुंगल से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि जहां किसान एटीएम निर्भर हो रहा है वहीं उन्नति की ओर भी अग्रसर है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल जी का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भी किसानों के हित में अनेक फैसले लिए। उनका व्यक्तित्व ही ऐसा था की वह संसद में सबके प्रिय थे तो उनके चर्चे विपक्ष के खेमे में भी होती थी। उनका जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योकि उन्होंने अपने कार्यकाल में सुशासन की नीव रखी। इस मौके पर प्रदेश महामन्त्री कुलदीप कुमार, विधायक उमेश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, जिलाध्यक्ष समशेर पुंडीर तथा तपोबन मण्डल अध्यक्ष मनीष बिष्ट मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments