HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : बागेश्वर में अब तक की सबसे बड़ी चरस की...

बागेश्वर ब्रेकिंग : बागेश्वर में अब तक की सबसे बड़ी चरस की खेप बरामद, एक गिरफ्तार, हल्द्वानी होनी थी सप्लाई

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत नशे के एक सौदागर से लगभग साढ़े छह किलो चरस की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद चरस की कीमत लगभग छह लाख आंकी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मणिकांत मिश्रा पिछले एक अरसे से जिले को नशा मुक्त बनाने का अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत बागेश्वर के पुलिस उपाधीक्षक महेश चन्द्र जोशी पर्यवेक्षण में कल कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली पुलिस को आने जाने वाले वाहनों व लोगों की सघन तलाशी के आदेश दे रखे हैं। कोतवाली पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय से 100 मीटर आगे कपकोट के लिती गांव निवासी 24 वर्षीय जगदीश सिंह कोरंगा के कब्जे से 6 किलो 470.2 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पूछताछ में पुलिस को कोरंगा ने बताया कि यह चरस उसे बागेश्वर में किसी को सौंपनी थी, लेकिन उसे देरी हो गई और वह आदमी निकल गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने खेप को हल्द्वानी में लेने की बात की थी।बरामद चरस की कीमत 6लाख 47 हजार से ज्यादा बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा जनपद में चलाया जा रहे नशा मुक्त बागेश्वर अभियान के क्रम यह पकडी गई चरस की सबसे बडी खेप है। उनके महज 3 माह के कार्यकाल में अब तक लगभग 25 किलो चरस पकडी गयी है। जो इतने कम समय में पूरे प्रदेश में किसी भी जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी मात्रा है। जो कि जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। इस साल बागेश्वर पुलिस ने 37 किलो चरस बरामद की है।
पकड़े गए चरस तस्कर जगदीश कोरंगा के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस की टीम में एसआई भुवन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल अशोक पवार व प्रेमराम शामिल थे। पुलिस टीम को एसपी मधिकांत मिश्रा ने एक ​हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल ने पांच हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments