सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा भले ही आज जब लगभग सब कुछ अनलॉक हो चुका है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण का दौर जनपद में थमने का नाम नही ले रहा है। विगत कई दिनों से कोरोना लगातार रफ्तार पकड़े हुए है। आज जनपद में 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि कुल केस यहां 3044 हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज चौखुटिया से 16, ताड़ीखेत 05, द्वाराहाट 02 तथा स्याल्दे से 02 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा 10 केस अल्मोड़ा लोकल के हैं, जिनमें धारानौला, करबला, जोशीखोला, तल्ला खोल्टा, पोखरखाली आदि स्थानों से लोग संक्रमित हुए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में आज 611 नए मरीज ट्रेस किये गये हैं, जबकि 13 लोगों की कोरोना के चलते जान चली गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।