HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पुरोधा यशपाल अग्रवाल के निधन...

अल्मोड़ा न्यूज: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पुरोधा यशपाल अग्रवाल के निधन से व्यापारी शोक संतप्त, श्रद्धांजलि दी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पुरोधा, संगठन के संरक्षक एवं चेयरमैन यशपाल अग्रवाल के आकस्मिक निधन यहां व्यापारियों में जबर्दस्त शोक की लहर है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि उनके निधन संगठन के लिए एक बड़ा आघात है और इससे पूरे उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के व्यापारी शोक संतप्त हैं।
यहां व्यापरियों ने शोक सभा आयोजित कर भगवान बद्रीविशाल से प्रार्थना की कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोकसभा में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नजौन, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, किशन गुरुरानी, पूर्व जिला व्यापार मंडल महामंत्री मनीष जोशी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज शाह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पूर्व संयुक्त महामंत्री अभय साह, वरिष्ठ व्यापारी मोहसिन सिद्दीकी, शहजाद कश्मीरी, भुवन वर्मा, बलवंत राणा, केआर सिद्दीकी, बिलाल खान, दीपक नायक, मुकेश जोशी आदि व्यापारियों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
———————————————————

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments