सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में कोरोना संक्रमण का दौर लगातार जारी है। आज यहां 26 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिनमें से 5 नगर क्षेत्र से हैं। वहीं प्रदेश में आज 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक धौलादेवी से 08, लमगड़ा 05, द्वारहाट 05, ताकुला 01, भैंसियाछाना 01 व 01 केस बागेश्वर जनपद का है। इसके अलावा 05 अल्मोड़ा लोकल के हैं। जिनमे धारानौला, हवालबाग, जमराड़ी बैंड आदि स्थानों से कोरोना पॉजिटिव हैं। ज्ञात रहे कि अब तक अल्मोड़ा जनपद में कुल केस 3009 हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 86765 तक जा पहुंचा है। राज्य में अभी तक 1426 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


