HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : अपर जिलाधिकारी सहित 38 की रिपोर्ट आई कोरोना...

Big Breaking Almora : अपर जिलाधिकारी सहित 38 की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में कोरोना लगातार अपनी रफ्तार कायम किए हुए है। आज अपर जिलाधिकारी सहित कुल 38 की रिपोर्ट जिले में कोरोना पाॅजिटिव आई है। वहीं कुल कोरोना संक्रमितों में 15 नगर क्षेत्र से हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक सल्ट से 13, भिकियासैंण 03, धौलादेवी 02, भैंसियाछाना 03, लमगड़ा 01, ताकुला 01 के अलावा 15 अल्मोड़ा लोकल व आसपास के स्थानों से हैं। जिनमे धारानौला, झिजाड़, कर्नाटक खोला, एपीएस अपार्टमेंट, राजपुरा, हवालबाग आदि स्थानों से हैं। अब तक कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा जनपद में 2983 पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की लगातार अवहेलना हो रही है। लगातार मीडिया में खतरे की सूचना प्रकाशित होने के बावजूद जनपद में कोविड को लेकर पूर्व की तरह सावधानियां नही बरती जा रही है। खास तौर पर होटल, रेस्टोरेंट व सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यकता से अधिक भीड़ उमड़ रही है। सेनेटाइजेशन का भी ध्यान नही रखा जा रहा है। शादी-ब्याह में भी लापरवाही देखने में आ रही है। कोरोना वैक्सीन आने तक इस तरह की लापरवाही जन स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। ज्ञात रहे कि आज प्रदेश में 464 नए केस सामने आये हैं और 05 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। मरने वालों का आंकड़ा प्रदेश में 1413 हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments