HomeBreaking Newsनालागढ़ न्यूज: माइक्रोटेक को मिले बेस्ट ब्रांड आफ दी ईयर व बेस्ट...

नालागढ़ न्यूज: माइक्रोटेक को मिले बेस्ट ब्रांड आफ दी ईयर व बेस्ट यू.पी.एस. ब्रांड अवार्ड

ADVERTISEMENTS

नालागढ। देश-विदेश की प्रतिष्ठित इलैक्ट्रिक उपकरण निर्माता माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड को सिलिकॉन इंडिया द्वारा बेस्ट ब्रांड आफ दी ईयर अवार्ड-2020 तथा डिजिटल टरमिनल द्वारा बेस्ट यू.पी.एस. ब्रांड 2020 के खिताब से नवाजा गया। कम्पनी को यह दोनों आवार्ड उत्पाद गुणवता के सभी पैरामीटर पूरे करने पर व बेहत्तर कस्टमर सर्विस देने के दिया गया।

माइक्रोटेक के चेयरमैन सुबोध गुप्ता ने यह दोनों आवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह माइक्रोटेक ग्रुप के हर कर्मचारी की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने बताया कि कम्पनी का मुख्य उदेश्य बेहत्तर उत्पाद गुणवता के साथ-साथ बेहतर सर्विस देना है और इससे कभी भी समझौता नहीं किया जाएगा। गौर रहे कि माइक्रोटेक देश-विदेश की प्रतिष्ठित इलैक्ट्रिक उपकरण निर्माता कम्पनी है, जिसमें इंवर्टर, यू.पी.एस., ऑनलाईन यू.पी.एस., थर्मोमीटर, फिंगर पलस ओक्सोमीटर, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टैप्लाईजर, वायर केबल, सोलर एनर्जी सिस्टम, सर्कट प्रोटेक्शन व हैल्थ केयर प्रोडक्टस का निर्माण होता है। इस कम्पनी की हिमाचल प्रदेश के परवाणू व बददी में करीब 10 इकाईयां है, जिनमें करीब 5 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है और कम्पनी द्वारा समाजसेवा के कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments