HomeAccidentचंपावत ब्रेकिंग : मडगांव में बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत

चंपावत ब्रेकिंग : मडगांव में बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत

ADVERTISEMENTS

चंपावत। आज (रविवार) नेपाल सीमा से लगे मडगांव में एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग चोटिल हुए है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो संख्या यूके 03 टीए- 0530 रविवार को पंचेश्वर मडगांव से लोहाघाट आ रही थी। मडगांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाल कर सीएचसी लोहाघाट पहुंचाया। जहां वाहन चालक कमल किशोर पांडेय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन कल्याण सिंह, अमित पांडेय, जगदीश राम घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments