HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य का प्रतापगढ़ी...

हल्द्वानी : कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य का प्रतापगढ़ी पहुंचने पर स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। काठगोदाम के प्रतापगढ़ी क्षेत्र में पहुंचे कांग्रेस एससी विभाग के नैनीताल जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य का यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सक्रिय महिला कांग्रेसी नेत्री मंजू देवी को एससी विभाग का हल्द्वानी नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान उन्हें एससी विभाग के नैनीताल जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने मनोनयन पत्र भी सौंपा। इंद्रपाल आर्य ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों को फतेह करना कांग्रेस का पहला मकसद है और इसी क्रम में एससी विभाग को भी मजबूत किया जा रहा है जिसमें सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को भी जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंजू देवी एक सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ता है जिन्हें इस अहम दायित्व से नवाजा गया है और उम्मीद भी की गई है कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रतापगढ़ी क्षेत्र में कांग्रेस एससी विभाग और मजबूती के साथ काम करेगा। वहीं मंजू देवी ने भी अपने उच्च पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी। इधर कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 2022 का मिशन तो हम फतह करेंगे ही साथ ही 2024 में भी केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी कांग्रेसी एकजुट होकर काम करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments