किच्छा ब्रेकिंग : आंधी-तूफान में छत पर कपड़े उतारने गई मां-पुत्री के ऊपर गिरी दीवार, मां की मौके पर मौत

0

किच्छा। जहां एक ओर पूरे विश्व में मदर्स डे के अवसर पर सभी संतानों द्वारा अपनी माता का आशीर्वाद लेते हुए अपनी तथा अपनी माता की फोटो को सोशल मीडिया पर लोड कर मदर्स डे की बधाई दी जा रही है वहीं दूसरी ओर मदर्स डे के अवसर पर हुई घटना में एक बेटी के सिर से उसकी माता का साया हटने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


ADVERTISEMENTS

नगर के ग्राम बंडिया में तेज आंधी तूफान व बरसात के बीच छत पर कपड़े उतारने गई मां-पुत्री के ऊपर दीवार गिर गई। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार किच्छा के ग्राम बंडिया निवासी हरजिंदर सिंह की 42 वर्षीय पत्नी निंदर कौर तथा 23 वर्षीय पुत्री लवजीत कौर तेज आंधी के बीच छत से कपड़े उतारने गई थी इसी दौरान तेज आंधी के चलते अचानक बगल के मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई।

घटना में निंदर कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 23 वर्षीय लवजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर अवस्था में लवजीत कौर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS