HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: महंगाई को लेकर बरसीं महिला कांग्रेस, केन्द्र सरकार का पुतला...

अल्मोड़ा न्यूज: महंगाई को लेकर बरसीं महिला कांग्रेस, केन्द्र सरकार का पुतला फूंका

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
रसोई गैस, पेट्रोल—डीजल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को यहां महिला कांग्रेस अल्मोड़ा मुखर हुई। उन्होंने यहां चौघानपाटा में नारेबाजी के साथ महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसजन यहां चौघानपाटा में जुटे और उन्होंने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसके लिए मोदी सरकार को कोसा। साथ ही केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज हुई है, तब से महंगाई अपने चरम पर है। गरीब वर्ग एवं मध्यम वर्गीय लोग बेतहाशा महंगाई से त्रस्त हैं। लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिससे दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि तानाशाह बनी केंद्र सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अब जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। पुतला दहन कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, लीला जोशी, प्रीति बिष्ट, दीपा साह, तारा तिवारी, पूनम आर्या, पारू उप्रेती, दीपा त्रिपाठी, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, राबिन भण्डारी, तारा चंद्र जोशी, संगम पाण्डेय, शरद साह, कृष्णा लटवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments