HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज: प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी कार्यालय बिक्री के लिए ओएलएक्स पर...

ब्रेकिंग न्यूज: प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी कार्यालय बिक्री के लिए ओएलएक्स पर डाला, चार गिरफ्तार

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी कुछ शरारती तत्वों ने पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय को बिक्री के लिए ओएलएक्स पर डाल दिया। पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय की तस्वीर खींच कर वसग पर डाल दी गई और इसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपये बताई गई। ओएलएक्स पर जो विज्ञापन दिया गया, उसमें दफ्तर के अंदर की जानकारी। कमरों, पार्किंग की सुविधा और अन्य सभी बातों के बारे में बताया गया।

ADVERTISEMENTS

जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो विज्ञापन को हटवाया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है, जबकि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति ने फोटो खींचकर ओएलएक्स पर डाली थी, वो भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में पुलिस की ओर से बयान भी जारी किया गया।पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक्शन हुआ है, 4 लोग हिरासत में हैं, एक गिरफ्तार है और पूछताछ की जा रही है।
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कार्यालय बनाया हुआ है, जहां लोग अपनी परेशानी बताने के लिए आते हैं पीएम मोदी का ये कार्यालय वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर एक्सटेंशन में है।

साभार: आजतक

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments