HomeUttarakhandNainitalबिंदुखत्ता न्यूज : फसल क्रय केंद्र पर खरीद बंद, किसान महासभा ने...

बिंदुखत्ता न्यूज : फसल क्रय केंद्र पर खरीद बंद, किसान महासभा ने तरेरी भवें

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बिंदुखत्ता। अखिल भारतीय किसान महासभा ने बिन्दुखत्ता स्थित फसल क्रय केंद्र में धान की खरीद बन्द होने पर आक्रोश जाहिर किया और तुरंत क्रय केंद्र खोलकर सभी दर्ज किसानों के धान खरीद की गारंटी करने की मांग की।
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि जन दवाब में बड़ी मुश्किल से खोले गए सरकारी क्रय केंद्र को बार-बार बहानेबाजी से बंद करने की कार्यवाही से शासन- प्रशासन की मंशा स्पष्ट हो गई है। आज दूसरी बार क्रय केंद्र में धान खरीद बंद करने का नोटिस क्रय केंद्र के बाहर चस्पा कर दिया गया है। जबकि अभी भी क्रय रजिस्टर में दर्ज किसानों के फसल की तोल नही हो पाई। साथ ही अभी भी कई किसान अपना नाम दर्ज करने के इच्छुक हैं। सरकारी क्रय केंद्र में सुविधा, सरलता और धान खरीद की क्षमता को बढ़ाया जाना चाहिए लेकिन शासन-प्रशासन 2 बार खरीद बंद कर चुका है।
उन्होंने कहा कि एक और नए कृषि कानूनों के संदर्भ में केंद्र सरकार बड़ी बड़ी बातें कर रही है लेकिन धरातल पर यह स्थिति है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद से सरकार छुटकारा पाना चाहती है। ऐसे में सरकार के बड़े बड़े दावों के क्या मतलब?
बहादुर सिंह जंगी ने मांग की कि धान खरीद केंद्र को कल से ही दोबारा खोलकर सभी किसानों के धान खरीद की गारंटी की जाए और भविष्य के लिए इस क्रय केंद्र को स्थायी रूप देकर सभी फसलों की खरीद की जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments