HomeUttarakhandNainitalभीमताल : जिलाधिकारी ने छात्राओं को सिमलखां इण्टर कॉलेज आने-जाने हेतु वाहन...

भीमताल : जिलाधिकारी ने छात्राओं को सिमलखां इण्टर कॉलेज आने-जाने हेतु वाहन व्यवस्था के लिए धनराशि स्वीकृत की

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

भीमताल/नैनीताल। विगत 4 दिसम्बर को खलाड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि खलाड एवं तडी की छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए सिमलखा इण्टर कॉलेज जाना पड़ता है। वाहन की सुविधा ना होने के कारण छात्राओं को मीलों पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। अगर इण्टर कॉलेज जाने के लिए वाहन की व्यवस्था हो जाए तो इन दूर दराज की छात्राओं को सुविधा होगी। बच्चों की शिक्षा के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी ने खलाड एवं तडी की छात्राओं को सिमलखां इण्टर कॉलेज आने-जाने हेतु वाहन व्यवस्था के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। बहुउद्देशीय शिविर में प्राप्त इस गम्भीर एवं संवेदनशील समस्या का जिलाधिकारी द्वारा तत्परता से निराकरण कर दिया है।

बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के. के. गुप्ता को निर्देशित किया है कि छात्राओं के लिए कॉलेज तक आने-जाने के लिए तत्काल वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किराये के वाहन हेतु धनराशि खण्ड शिक्षा अधिकारी बेतालघाट को तत्काल उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि कक्षा 10 की 6 छात्राओं को बोर्ड परीक्षा अवधि में भी वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जायें। बंसल का मानना है कि शिक्षित बालिका दो परिवारों को रोशन करने का काम करती है। शिक्षित बेटी राष्ट्र एवं समाज का गौरव है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments