HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा आज, 35 कोरोना पाॅजिटिव: नृसिंहबाड़ी, दुगालखोला, पुलिस लाइन आदि मोहल्लों से...

अल्मोड़ा आज, 35 कोरोना पाॅजिटिव: नृसिंहबाड़ी, दुगालखोला, पुलिस लाइन आदि मोहल्लों से लोग संक्रमित, स्वयं की सुरक्षा को लेकर तत्पर रहे जनता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जनपद में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। आज बुधवार को 35 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। जिनमें ब्लॉक ताड़ीखेत से 08, धौलादेवी 04, भैंसियाछाना 03, लमगड़ा 04 के अलावा 16 अल्मोड़ा लोकल व आसपास के क्षेत्रों से हैं, जिनमे पाण्डेखोला, दुगालखोला, लोनिवि कॉलोनी, नृसिंहबाड़ी, पुलिस लाइन, खोल्टा, चौघानपाटा आदि स्थानों से हैं। जनपद में कोरोना का आंकड़ा 2880 हो चुका है। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा बरती जा रही गोपनियता के चलते कोरोना संक्रमितों का जहां सही पता नही चल पा रहा है और अब नोटिस नही चस्पाये जाने के कारण संक्रमित के पास-पड़ोस के लोग तक सावधान नही हो पा रहे हैं। इन स्थितियों में जरूरी है कि कोविड-19 से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का लगातार अनुपालन किया जाये। चूंकि अब वह समय आ चुका है कि जनता को स्वयं अपनी सुरक्षा करनी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा जनपद व प्रदेश से जारी सूची में आज बड़ा अंतर देखा जा रहा है। जनपद स्तर पर जहां कोरोना पाॅजिटिव 35 हैं, वहीं प्रदेश से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह संख्या 57 है। बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी कारणों से यह अंतर आ रहा है। रिपोर्ट के प्रकाशन से पूर्व जनपद के आंकड़ों का मिलान नही होने से कई दिक्कतें पैदा हो रही है। जिससे जनता में भ्रम की स्थिति बन रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments