HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : जागेश्वर महोत्सव 30 दिसंबर को मैराथन, जटागंगा आरती, हैरिटेज...

Almora Breaking : जागेश्वर महोत्सव 30 दिसंबर को मैराथन, जटागंगा आरती, हैरिटेज वॉक बनेंगी आकर्षण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
जागेश्वर महोत्सव का आयोजन 30 दिसंबर को होगा। इस दौरान योगा, मैराथन, साईकिल रेस के आलाव जटागंगा आरती, हैरिटेज वाॅक सहित अन्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में आयोजित मंदिर प्रबन्धन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में जागेश्वर महोत्सव के द्वितीय संस्करण के आयोजन पर चर्चा की गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुये इस वर्ष जागेश्वर महोत्सव को सूक्ष्म रूप में 30 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा जिसमें कई कार्यक्रम होंगे।जागेश्वर मंदिर में बाहर से आने वाले पर्यटको व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिये विभिन्न प्रकरणों पर विचार विर्मश हुआ। डीएम ने बताया कि जल्द ही जागेश्वर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये एक धर्मशाला का निर्माण कराया जायेगा जिसका आगणन ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा कर लिया गया है। उन्होंने जल्द इसी माह धर्मशाला के निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। बैठक में जटागंगा में स्वच्छता बनाये रखने के लिये हरित शवदाह व्यवस्था का आगणन तैयार करते हुये उसे शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने केएमवीएन द्वारा निर्मित आडिटोरियम को मंदिर समिति के कार्यालय व अन्य प्रयोजन के लिये प्रयोग करने के निर्देश दिये। बैठक में मंदिर समूह के पीछे देवदार वन के संरक्षण हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापति कर उसमें तारबाड़ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। मंदिर समूह के अन्तर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों व सोलर लाईट की तारों को भूमिगत करने के निर्देश दिये जिससे पर्यटको को दर्शन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने चितई गोलू मंदिर प्रबन्धन समिति की बैठक भी ली। बैठक में मंदिर में श्रद्धालुओं की आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को मंदिर में पेयजल हेतु अतिरिक्त टैंक बनाने का आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये जिससे पेयजल की दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने चितई में नवनिर्मित शौचालय में स्वच्छक रखने की सहमति प्रदान की। इसके अलावा चितई में कूड़ा निस्तारण हेतु दिये गये वाहन के संचालन पर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को मंदिर का निरीक्षण व स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श कर अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग नितिन पाण्डे, अधिशासी अभियन्ता जल निगम केडी भट्ट, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, प्रबन्धक जागेश्वर मंदिर समिति भगवान भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि भगवान चन्द्र भट्ट के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments