सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
मल्ली बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी बिहारी लाल साह का 85 वर्ष की आयु में देहांत हो गया है। गत सांयकाल उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे तीन पुत्रियों व एक पुत्र का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उनके शव यात्रा आज मल्ली बाजार से सुबह 10 बजे घाट के लिए निकलेगी। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने उनके निधन को व्यापारी वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शोक जताने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महासचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि शामिल हैं।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







