HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की कार्यकारिणी की बैठक में...

हल्द्वानी न्यूज : ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की कार्यकारिणी की बैठक में कई निर्णय

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। आज हल्द्वानी में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति व् ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की उत्तराखंड महिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अध्यक्ष कनक चंद की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय मुखर्जी बिल्डिंग नैनीताल रोड हल्द्वानी में संपन्न हुई। मीटिंग में उत्त्तराखंड राज्य में संस्था के विस्तार , प्रचार – प्रसार , कार्य प्रणाली नीतियों, न्यायिक कार्यो और आम जरुरत मंद जनता को मदद पहुचाने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में अध्यक्ष कनक चन्द द्वारा राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके कार्य सौंपे गये और कार्यों को विस्तार से समझाया गया ताकि हर पदाधिकारी व् सदस्य अपने-अपने कार्यो को सुचारू रूप से करे और उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

राज्य उपाध्यक्ष नीरज चिलकोटी को कुमाऊँ मंडल में न्याययिक मामलों के निस्तारण का कार्यभार सौंपा गया तो वहीं दूसरी राज्य उपाध्यक्ष शोभा जोशी को कुमाऊं मंडल के प्रचार प्रसार का कार्यभार सौपा गया। राज्य सचिव उमा भण्डारी को गढ़वाल मंडल में प्रचार और प्रसार का और राज्य सचिव शेखर संगीता राव जी को कुमाऊँ मंडल के न्यायिक मामले का कार्य भार सौपा गया।
साथ ही आम सहमति से महिला टीम द्वारा ” हम आपकी आवाज है” स्लोगन को पारित किया गया। अध्यक्ष कनक चन्द ने बताया कि उत्त्तराखंड महिला टीम बच्चों, महिलाओं,बुजुर्गों व् प्रताड़ित – पीड़ित, गरीब व् जरुरत मंद लोगो की आवाज बनकर उनकी हर संभव सहायता करेगी।

उपाध्यक्षा नीरज चिलकोटी ने कहा कि राज्य स्तर पर ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन की बेहतरीन टीम गठित हुई हैं, सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कुशलता रखते है इसीलिए न्याय दिलाने व् सहायता देने में आसानी रहेगी।
हेमा कबड़वाल ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा महिलाओं के लिए स्वरोजगार दिलाने हेतु भी प्रयास किये जायेंगे, ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़े हो सके। बैठक के अंत मे राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. कविता रायजादा ने ऑनलाइन प्रस्तुत होकर सबको बधाई दीं। बैठक का संचालन राज्य सचिव संगीता राव ने किया। बैठक में नेहा बिष्ट जी, सुनीता साही, मिस ज्योति पांडेय, मिस सुचित्रा बेलवाल, ज्योति मोनी जी,प्रिया सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments