HomeUttarakhandAlmoraAlmora करेगा Marchula Adventure Festival 2021 की मेजबानी, जोरदार तैयारियां, क्या होंगे...

Almora करेगा Marchula Adventure Festival 2021 की मेजबानी, जोरदार तैयारियां, क्या होंगे प्रमुख आकर्षण, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के निर्देनशन में जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदोरिया के मार्ग निर्देशन में साहसिक खेलों के लिए दूसरे मार्चुला एडवेंचर फेस्टेवल 2021 का आयोजन 8 से 12 जनवरी तक अल्मोड़ा के मर्चुला क्षेत्र में होगा।
दूसरे Marchula Adventure Festival के बारे में बात करते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि नए साल 2021 के पहले सप्ताह में होने जा रहे द्वितीय मर्चुला एडवेंचर फेस्टेवल में पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रन, माउंटेन बाइकिंग, रीवर क्रॉसिंग, जोरबिंग, वॉटर रोलिंग, ऑफ-रोडिंग, हाइकिंग, सफारी मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य गतिविधियों में जैसे एयर बैलून राइड, रॉक क्लाइम्बिंग, जुमरिंग, वॉटर रोलर, जोरबिंग, क्लिफ जंपिंग, जिप लाइन, कयाकिंग, वाटर मेडिएशन, एंगलिंग प्रदर्शन भी होंगे। चौबे ने बताया कि बाइक रैली का आयोजन 8 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद मैराथन और एमटीबी साइकिल का आयोजन किया जायेगा जो 9 और 10 जनवरी को होगी। पांच दिनों के लिए होने जा रहे इस उत्सव में खाने के स्टॉल के साथ ही विशेष मार्चुला हाट, आगंतुकों के लिए स्थानीय उत्पाद की दुकानें भी शामिल होंगी। उधर पर्यटन मंत्री, सतपाल महाराज ने कहा कि ‘मर्चुला एडवेंचर फेस्टेवल 2021’ पयर्टन की दृष्टि से उत्तराखंड में साहसिक खेलो को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फेस्टेल है। उन्हें यकीन है कि लोग इस आयोजन के लिए अपना पूरा सहयोग और भागीदारी निभायेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments