HomeUttarakhandAlmoraकल रविवार को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार : सुशील साह

कल रविवार को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार : सुशील साह

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन ग्रीन जोन में मिलने वाली खास छूट के साथ यहां जारी है। सुबह 7 से दोपहर चार बजे तक बाजार व माल रोड में काफी चहल—पहल देखी जा रही है। इधर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने सभी व्यापारियों को सूचित किया है कि अल्मोड़ा बाजार कल रविवार 10 मई को बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन को पूरा सहयोग दिया है। कहा कि अब लॉकडाउन में सिर्फ एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। अतएव बहुत जल्द तमाम परिस्थितियां समान होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हित में समर्पित है और आगे भी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments