HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष का सुनौली में भव्य स्वागत,...

अल्मोड़ा न्यूजः चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष का सुनौली में भव्य स्वागत, पिलख्वाल ने स्व. जीना की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल शुक्रवार को ताकुला ब्लाक अंतर्गत जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना के पैतृक गांव सुनौली पहुंचे, जहां उनका भव्य खैरमकदम हुआ। उन्होंने स्व. सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया
स्व. सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वहां आयोजित स्वागत कार्यक्रम में श्री पिलख्वाल ने स्व. जीना के जीवन पर प्रकाश डाला और संकल्प लिया कि उनके पदचिन्हों पर चलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पूर्व श्री पिलख्वाल के सुनौली पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत अन्य क्षेत्रवासियों ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाकुनी, गोविंद सिंह चैहान, प्रताप सिंह नेगी समेत मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज भाकुनी, ग्राम प्रधान मीना देवी, दीपक भाकुनी, आनंद सिंह डंगवाल, जगदीश डंगवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, शंकर सिंह मेहता, वीरेंद्र सिंह मेहता, भगवत सिंह, योगेश बिष्ट, निखिल बिष्ट, राहुल भाकुनी, दीवान सिंह कार्की आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम काक संचालन जगदीश सिंह डंगवाल द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments