सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां पातालदेवी में सड़क निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर को एक अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया। मजदूर को लहुलूहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्रापत जानकारी के अनुसार यहां पातालदेवी में सड़क का कम चल रहा है। वहां अन्य श्रमिकों के साथ प्रकाश राम 38 वर्ष पुत्र दिवान राम निवासी पलना, ढ़ौरा भी काम पर लगा था। आज देर शाम अचानक तेज रफ्तार से आये एक वाहन ने इस मजदूर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बाद में मजदूर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।