HomeCovid-19ब्रेकिंग न्यूज: शादी में फैला कोरोना, दूल्हे की मौत, दुल्हन व सास...

ब्रेकिंग न्यूज: शादी में फैला कोरोना, दूल्हे की मौत, दुल्हन व सास समेत नौ पाजिटिव मिले

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

फिरोजाबाद। चूडियों के शहर फिरोजाबाद में विवाह के बाद दुल्हन समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विवाह के चार दिन बाद ही दूल्हें की मृत्यु हो गई । कोरोना की जद में आए लोगों का इलाज चल रहा है। दोनों की 10 दिन पहले शादी हुई थी और शादी के बाद चार दिसंबर को दूल्हे की मौत हो गई थी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चार दिसंबर को दूल्हे की मौत हुई थी, उसे बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी, लेकिन उसका कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया था। इसके बाद शंका होने पर परिवार की कोरोना जांच कराई गई तो नौ लोग संक्रमित निकले। इनमें दुलहन भी शामिल है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि युवक की 25 नवंबर को शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद दूल्हें का स्वास्थ्य बिगड़ गया और चार दिसंबर को उसकी मौत हो गई। कोरोना टेस्ट में दुल्हन समेत 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दुल्हन की सास भी शामिल है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। इसके अलावा गांव के अन्य लोगों की कोरोना जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments