HomeCrimeब्रेकिंग न्यूज: एएसपी साहब ने रिश्वत के खिलाफ दिया भाषण,एक घंटे बाद...

ब्रेकिंग न्यूज: एएसपी साहब ने रिश्वत के खिलाफ दिया भाषण,एक घंटे बाद रिश्वत लेते पकड़े गए

ADVERTISEMENTS

जयपुर। एंटी करप्शन डे पर जयपुर एसीबी की टीम ने सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर एसीबी के ही एडिशनल एसपी भेरूलाल को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लि‍या। डीजी बीएल सोनी व एडीजी दिनेश एमएम के निर्देशन में जयपुर एसीबी की टीम ने एएसपी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर एसीबी के एडिशनल एसपी भेरूलाल द्वारा सवाई माधोपुर डीटीओ महेश चंद से 80 हजार रुपये मंथली रिश्‍वत ली जाती थी जिससे परेशान होकर उसने एसीबी मुख्यालय पर शिकायत की।


डीटीओ की शिकायत पर जयपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी भेरूलाल को के बंगले पर छापा मारा। इस छापे से एक घंटे पहले ही एएसपी लोगों से मंच पर कह रहे थे कि कोई भी रिश्‍वत मांगे तो 1064 पर कॉल करो और रिश्‍वतखोरी को बंद करने में सहयोग करो।
बुधवार को एएसपी अपने सरकारी बंगले पर ही 80 हजार रुपये मंथली ले रहे थे। तभी जयपुर एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। रिश्वत के इस खेल में शिकारी खुद यहां शिकार हो गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments