HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : कोसी—दौलाघट मार्ग में खाई में जा गिरी बोलेरो, 4...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : कोसी—दौलाघट मार्ग में खाई में जा गिरी बोलेरो, 4 घायल, पढ़िये पूरी ख़बर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

पर्वतीय मार्गों में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। आज सुबह जहां कैंटर दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई थी, वहीं शाम को यहां कोसी—दौलाघट मार्ग में एक वाहन खाई में गिरने से तीन लोग घाायल हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां कोसी—दौलाघट मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 04 लोग घायल हो गये हैं, जिनमें 03 महिलाएं भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 01 टीए 3414 अल्मोड़ा से दौलाघट की ओर जा रहा था। इस दौरान मैणी स्थित लीसा फैक्ट्री के पास दूसरी तरफ से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में वाहन असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। वाहन चालक नीरज सिंह ने बताया कि वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। इस हादसे में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल लाया गया है, सभी की हालत ठीक है तथा किसी को भी गम्भीर चोट नही है। वाहन में सुमन आर्या 23 साल पुत्री मनोज कुमार निवासी सरसों, विमला देवी 38 साल पत्नी मनोज कुमार, राधा आर्या 32 साल पत्नी कन्हैया लाल, निवासी बड़सीमी, निशा 11 साल पुत्री कन्हैया लाल, कृष कुमार 9 साल पुत्र कन्हैया लाल, मीना देवी उम्र 20 साल पत्नी प्रकाश निवासी दौलाघट, पुष्पा उम्र 30 साल पत्नी बलवंत निवासी दौलाघट तथा सोबन सिंह उम्र 64 साल पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सिलानी दौलाघट सवार थे। इनमें से पूरन राम, राधा देवी व विमला देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि एक अन्य गर्भवती महिला को महिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments