HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष पिलख्वाल पहुंचे अल्मोड़ा, भव्य स्वागत,...

अल्मोड़ा न्यूजः चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष पिलख्वाल पहुंचे अल्मोड़ा, भव्य स्वागत, मिठाई बंटी, आतिशबाजी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) बनने के बाद पहली अल्मोड़ा पहुंचे गोविंद सिंह पिल्खवाल का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह पिल्खववाल को यह दायित्व सौंपे जाने का स्वागत किया। उनका फूलमालाओं से स्वागत हुआ और मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताया।
यहां माल रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम चाय विकास बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने यह जिम्मेदारी देने के लिए सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चाय उत्पादन अत्यधिक महत्वपूर्ण है और वह उत्तराखंड में चाय उत्पादन के विकास के लिए भरसक प्रयास करेंगे, ताकि उत्तराखंड की चाय को भारत में अपना विशेष स्थान मिले। उन्होंने कौसानी में चाय फैक्ट्री के विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले पर आगामी 17 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में इसकी चर्चा की जाएगी। जिसमें समाधान तलाशा जाएगा और फैक्ट्री को जल्द ही शुरू करने का प्रयास होगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने श्री पिल्खववाल को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नया दायित्व मिलने की खुशी में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। श्री पिल्खवाल का स्वागत करने वालों में प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चैहान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, गणेश सिंह बिष्ट, भुवन वर्मा, धर्मेंद्र बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, किरन पंत, विद्या बिष्ट, बीना नयाल, गंगा जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments