HomeCNE Specialहल्द्वानी/लालकुआं: वन निगम में बगैर परिवहन विभाग की अनुमति के चल रहे...

हल्द्वानी/लालकुआं: वन निगम में बगैर परिवहन विभाग की अनुमति के चल रहे हैं मोडिफाई वाहन, मजदूरों के पेट पर पड़ रही है लात

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

हल्द्वानी। जिले के समस्त वन विकास निगम डिपो में वाहनो को मोडिफाई करके पंजे के रूप लकड़ी लोडिंग एंव अनलोडिंग के कार्यो मे लगाये जाने से सरकार को करोड़ो के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है, लेकिन सम्बंधित विभाग है इस और अपनी आखें मुद्दे बैठा है, इधर जब मामला मीडिया में उछला तो परिवहन विभाग भी सक्रिय होता दिख रहा है ।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि लालकुआं के समस्त वन विकास निगम के डिपो में सरकार की आंखों में धूल झोंकते हुए वन विकास निगम के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से वाहनों को मॉडिफाई करके लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे सरकार को करोड़ों रुपयों का राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं इससे संबंधित विभाग भी इस ओर अपनी आंखें मूंदे बैठा हुआ है। इस तरह के मोडिफाइड वाहनों के चलने से डिपो में मजदूरी करने वाले सेकडों मजदूरों के आगे रोजीरोटी संकट पैदा हो गया है।

इधर हल्द्वानी परिवहन विभाग के एआरटीओ डी के सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कि लालकुआं के वन विकास निगम डिपो में ठेकेदारों द्वारा वाहनों को मॉडिफाई करके पंजे के रूप मे परिवर्तित कर लकड़ी लोडिंग एवं अनलोडिंग के काम मे लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर वाहनों को परिवर्तित करने का पंजीकरण यदि नही कराया गया है तो ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों सीज किया जाएगा।

इधर लालकुआं मजदूर नेता कैलाश पांडेय ने भी वन विकास निगम डिपो में अवैध रूप से चल रहे मोडिफाई वाहनों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि सेकड़ो मजदूरों के पेट पर लात मारते वन विकास निगम ने अपने चहेतों को फायदा पहुँचाने के लिये वाहनों मॉडिफाई कर निगमों में लकड़ी लोडिंग एवं अनलोडिंग के कार्य में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिये जिससे मजदूरों को उनका उचित हक मिलना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सभी मजदूर सड़कों पर उतरने को बाध्य होगें। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments