HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: ड्रिंक एंड ड्राइव पर दो चालकों पर कार्रवाई, वाहन सीज

अल्मोड़ा न्यूज: ड्रिंक एंड ड्राइव पर दो चालकों पर कार्रवाई, वाहन सीज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भतरौजखान पुलिस ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में दो वाहन चालकों के खिलाफ शराब पीकर ड्राइविंग करने पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीस अहमद द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान चालक जगपाल सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी धनस्यारी चैाखुटिया वाहन संख्या यूके 01 सीए 0983 डम्पर, कुमेर सिंह पुत्र स्व. पान सिंह निवासी जाख, सल्ट वाहन संख्या यूके 01 टीए 3778 वैगनार को रोका। इस दौरान दोनों चालक शराब के नशे में पाये गये। जिस पर चालकों को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। साथ ही दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी तथा भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments