HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड में 12 आईपीएस के दायित्वों में फेर बदल

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड में 12 आईपीएस के दायित्वों में फेर बदल

देहरादून। उत्तराखंड शासन में एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पी वी के प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित सिन्हा से पुलिस महा निरीक्षक फायर सर्विस का प्रभार वापस ले लिया गया है। उन्हें पुलिस महानिदेशक दूरसंचार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ का प्रभार वापस ले लिया गया है। एपी अंशुमन को पुलिस महा निरीक्षक साइबर अपराध और एसटीएफ बनाया गया है। उन्हें पुलिस महा निरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। पूरण सिंह रावत को पुलिस महा निरीक्षक प्रशिक्षण बनाया गया है। रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक दूरसंचार बनाया गया है। नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता की जिम्मेदारी मिली है। मुख्तार मोहसिन को पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस बनाया गया है। नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक बनाया गया है। नारायण सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक सी आई डी का दायित्व सौंपा गया है। राजीव स्वरूप को पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्र नगर बनाया गया है। अजय सिंह को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments