HomeUttarakhandBig Breaking Almroa : घर में अकेली थी महिला, युवकों ने किया...

Big Breaking Almroa : घर में अकेली थी महिला, युवकों ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां नगर क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां धारानौला में एक किराए के आवास में रहने वाली 40 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर दो युवकों ने तब दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी। महिला का एक पुत्र 18 साल व एक 12 साल की पुत्री भी है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला ने दर्ज तहरीर में कहा है कि बीते 6 दिसंबर की रात करीब 8 बजे तीन युवक उसके घर में जबरन दाखिल हो गये और वापस चले गये। इसके बाद दो युवक फिर लौटे और रात करीब 11 बजे उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ वीर सिंह ने सीएनई को बताया कि इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी कर ली गई है। महिला का मेडिकल कराया जा चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments