HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: भाजपा नेत्री नर्मदा नहीं रहीं, शोक की लहर

अल्मोड़ा न्यूज: भाजपा नेत्री नर्मदा नहीं रहीं, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लमगड़ा क्षेत्र से भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी का निधन हो गया। भाजपा महिला मोर्चा में कुमाऊं संयोजिका रहीं स्व. नर्मदा तिवारी जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा की काफी सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती थी। सरल व्यवहार के कारण उनसे लोगों का अत्यधिक लगाव भी रहा है। वह विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत ग्राम जाख तिवारी की पूर्व में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहीं। उनके निधन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, अल्मोड़ा​ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ललित लटवाल, समेत रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, किरन पंत, लीला बोरा, सुरेश कांडपाल, मनोज जोशी आदि कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments