HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : दुगरी में कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, ओपन वर्ग में...

नालागढ़ न्यूज : दुगरी में कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, ओपन वर्ग में कैथल की टीम ने जीती ट्रॉफी, पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने वितरित किए पुरस्कार

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। यूथ क्लब दुगरी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समारोह पूर्व समापन हो गया। पूर्व विधायक केएल ठाकुर में समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे शरीर के साथ मानसिक तनाव को दूर करती हैं। आज ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला खेला गया। जिसमें कैथल की टीम ने विजय हासिल की। जगतपुर जोघों की टीम उप विजेता घोषित की गई। 55 किलो भार वर्ग में गागूवाल विजेता और देहलां उपविजेता रहे। 45 किलो भार वर्ग में महादेव गौशाला विजेता और कटीडूमाजरा उप विजेता रहे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इस मौके पर विजेता टीमों को पुरस्कार देने के बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि इस गांव के विकास के लिए पहले बिजली के नए ट्रांसफर को लगाया, कुश्ती ग्राउंड के लिए पैसा दिया गया और गांव की गलियों और सड़कों के लिए धन देकर कार्य को करवाया गया। उन्होंने बताया कि शमशान घाट के लिए पैसे देकर कार्य को करवाया गया और अब जनता और क्लब की डिमांड के अनुसार जिम के लिए 50 हजार रुपए जल्द ही क्लब को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के लिए जमीन का चयन करके उसका ट्रांसफर करवा लें, मैदान बनाने में जितना खर्च आएगा उतना पैसा उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस मौके पर टेक चंद चंदेल, मनोहर ठाकुर, सुशील राणा, महेश शर्मा,गोपाल कृष्ण जॉनी, हरपाल सिंह बिट्टू, संजय राणा,शेर सिंह, मुकेश कुमार, लखबीर सिंह, मान सिंह, अशोक, दर्शन दीपक दविंदर अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments