HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : व्यापार मंडल ने डीएम के समक्ष रखी चाय की...

अल्मोड़ा न्यूज : व्यापार मंडल ने डीएम के समक्ष रखी चाय की दुकानों को खुलवाने की मांग, डीएम ने गाइड लाइन के हिसाब से ​अग्रिम कार्रवाई का दिया भरोसा

अल्मोड़ा। जनपद में चाय की दुकानें केवल एक रोज खुलने के बाद दोबारा बंद किये जाने से चाय विक्रेताओं में निराशा फैल गई है। इधर नगर व्यापार मंडल ने इस मसले को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की।​ जिसमें कई समस्याओं पर विस्तार से विचार—विमर्श हुआ। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से चाय की दुकानों को शीघ्र खुलवाने का आग्रह किया तथा चाय की दुकान वालों की परेशानी से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जल्द ही गाइड लाइन के हिसाब से यह दुकानें खोलने का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। नगर व्यापार मंडल ने चाय की दुकानों से संबधित एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें अध्यक्ष सुशील साह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, मयंक बिष्ट, अनिता रावत, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments