HomeBreaking NewsPNB ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से बदल जाएगा ATM से पैसे...

PNB ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से बदल जाएगा ATM से पैसे निकालने का तरीका

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 दिसंबर से कैश ​निकालने का नियम बदलने का ऐलान किया है। बढ़ते एटीएम फ्रॉड को देखते हुए पीएनबी ने ATM से पैसे निकालने को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए ओटीपी सिस्टम लागू किया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पीएनबी 1 दिसंबर से वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड कैश विड्रॉल सुविधा लागू करने जा रहा है। अब इस सुविधा में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी OTP बेस्ड होगी। अगर आप रात के समय में दस हजार रूपए से ज्यादा का अमाउंट निकालते है तो आपको एटीएम पिन के अलावा ओटीपी डालना होगा जो बैंक की तरफ से भेजा जाएगा।

ये नियम 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच लागू होगा। मतलब ये कि इस समयावधि में 10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी। इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं।

आपको बता दें कि PNB में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) का विलय हो चुका है, जो कि 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी है। कहने का मतलब ये है कि पीएनबी की ओटीपी बेस्ड सुविधा इन बैंकों के ग्राहकों और एटीएम पर भी लागू होगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments