भैंसियाछाना ब्लॉक के सेराघाट के तल्ली नाली क्षेत्र में गुरुवार शाम सरयू नदी के किनारे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान नही हैं । शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम सरयू नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा, जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक न्योली को दी गई। मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर शाम सरयू नदी के किनारे किसी महिला का शव होने की सूचना मिली जिसकी पहचान कमला देवी 38 पत्नी दीवान सिंह ग्राम तल्ली नाली के रूप में की गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा ले जाया गया। मृतक महिला का पति प्राइवेट जॉब करता है तथा इन दिनों लॉकडाउन के बाद घर पर ही है। मृतका के दो बच्चे एक लड़का तथा एक लड़की है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह का पता लग सकेगा।
बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा/धौलछीना: नदी किनारे महिला की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या ?
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

