HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : जंगली सूअर का हमला, पहले जमीन में गिराया फिर...

Almora Breaking : जंगली सूअर का हमला, पहले जमीन में गिराया फिर छाती पर चढ़ बैठा, दहशत में बेहोश हो गया ग्रामीण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सूअर का जबरदस्त आतंक मचा हुआ है। इनके द्वारा जहां फसलों को नुकसान पहुंचाया जाता है, वहीं यह इंसानों पर भी हमले कर रहे हैं। आज ग्राम वडूरा में जंगली सूअर ने अचानक एक ग्रामीण को टक्कर मार जमीन पर गिरा दिया और उसकी छाती पर चढ़ बैठा। इस हमले से दहशत में आया व्यक्ति वहीं बेहोश हो गया, उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम वडूरा निवासी हरीश राम 44 वर्ष पुत्र गोपाल राम अपने जानवरों को चराने जंगल गया था। तभी घात लगा कर बैठे जंगली सूअर ने अचानक उस पर हमला करके उसे गिरा दिया और उसके ऊपर खड़ा हो गया। जिससे हरीश राम बेहोश हो गया। पास में ही हरीश की पत्नी ने पत्थर मार कर सूंअर को भगाया। जिसके बाद 108 कि मदद से परिजन उसको जिला चिकित्सालय लाये। एमरजेंसी में मौजूद डॉ मनीष पंत ने बताया कि हरीश राम को हल्की चोट थी उसको उपचार के बाद भेज दिया गया है। इधर घटना के बाद से क्षेत्र में जंगली सूअंर के हमले से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments